21 जनवरी 2012 - 20:30

ईरान की संसद ने कहा है कि पश्चिम, ईरान के साथ सार्थक वार्ता के लिए उसके विरुद्ध अवैध प्रतिबंधों का क्रियान्वयन समाप्त करे......

ईरान की संसद ने कहा है कि पश्चिम, ईरान के साथ सार्थक वार्ता के लिए उसके विरुद्ध अवैध प्रतिबंधों का क्रियान्वयन समाप्त करे। ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख श्री अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने एक साक्षात्कार में ईरान के साथ परमाणु वार्ता आरंभ करने के संबंध में युरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथरिन एश्टन की दोहरी नीतियों के बारे में कहा कि तेहरान अपने प्रस्तावित पैकेज के परिप्रेक्ष्य में परमाणु विषय के संबंध में वार्ता का स्वागत करता है। उन्होंने ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों को औपचारिकता दिए जाने, परमाणु निरस्त्रीकरण, ऊर्जा की समस्या, आतंकवाद एवं मादक पदार्थों से संघर्ष तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान जैसे विषयों को ईरान के प्रस्तावित पैकेज के महत्त्वपूर्ण बिंदु बताते हुए कहा कि वार्ता के लिए एक स्पष्ट परिप्रेक्ष्य का निर्धारण एक तर्कसंगत बात है और इसे कदापि पूर्व शर्त नहीं कहा जा सकता। ज्ञात रहे कि ईरान व गुट पांच धन एक के बीच वर्ष 2010 और 2011 में परमाणु वार्ता के दो चरण हो चुके हैं। तेहरान ने परमाणु वार्ता जारी रखने के लिए अपनी तैयारी की घोषणा करते हुए कहा है कि वह किसी भी स्थिति में अपने परमाणु अधिकारों की अनदेखी नहीं करेगा।

..........

166